, ,

katras डीजल कटौती की आशंका के बीच BCCL कतरास क्षेत्र अलर्ट, पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

JP Bharat Shareकतरास : देश में डीजल कटौती की चर्चाओं के बीच Bharat Coking Coal Limited (BCCL) कतरास क्षेत्र भी सतर्क हो गया है। कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक Sudhakar Prasad ने अधिकारियों को ईंधन बचत को लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एक वाहन में चार-चार लोग मिलकर आवागमन करें,…

JP Bharat Share

कतरास : देश में डीजल कटौती की चर्चाओं के बीच Bharat Coking Coal Limited (BCCL) कतरास क्षेत्र भी सतर्क हो गया है। कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक Sudhakar Prasad ने अधिकारियों को ईंधन बचत को लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एक वाहन में चार-चार लोग मिलकर आवागमन करें, ताकि ईंधन की बचत हो सके और राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ईंधन संरक्षण अभियान में BCCL कतरास क्षेत्र भी योगदान दे सके।

वहीं दूसरी ओर तेतुलमारी, शक्ति चौक, रंगुनी, कोटालडीह, कतरास, अंगारपथरा और लोयाबाद समेत कई इलाकों के पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं। पेट्रोल-डीजल की कमी की आशंका के बीच बड़ी संख्या में लोग ईंधन भरवाने पहुंचे।

कई स्थानों पर वाहन सड़क किनारे खड़े नजर आए, जिससे लोगों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है। हालांकि जिला प्रशासन लगातार यह स्पष्ट कर रहा है कि पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य है तथा लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports