धनबाद: बीसीसीएल के कॉरपोरेट स्तरीय कल्याण बोर्ड के सदस्यों ने 18 नवंबर 2026 को पश्चिमी झरिया (WJ) क्षेत्र का दौरा कर कर्मचारियों को मिल रही कल्याण सुविधाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान क्रेच, कैंटीन, पिट-हेड बाथ, जल फिल्ट्रेशन प्लांट, डिस्पेंसरी और कॉलोनी की बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया गया। सदस्यों ने उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और विशेष रूप से क्रेच सुविधा की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, साफ-सफाई और कॉलोनी की आधारभूत संरचना में और सुधार की जरूरत पर चर्चा हुई। सदस्यों ने सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के सुझाव भी दिए।
इस अवसर पर कल्याण विभाग की विभागाध्यक्ष किरण रानी नायक, पश्चिमी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण दल में विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल थे।
















