,

BIT मेसरा हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

JP Bharat Shareरांची: राजधानी रांची के BIT मेसरा परिसर स्थित हॉस्टल नंबर-9 में शुक्रवार देर रात एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान एमएससी की छात्रा अंजली सुमन के रूप में बताई जा रही है। छात्रा का शव उसके हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला।…

JP Bharat Share

रांची: राजधानी रांची के BIT मेसरा परिसर स्थित हॉस्टल नंबर-9 में शुक्रवार देर रात एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान एमएससी की छात्रा अंजली सुमन के रूप में बताई जा रही है। छात्रा का शव उसके हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला।

कमरे से बाहर नहीं निकलने पर हुआ संदेह

जानकारी के अनुसार, अंजली शुक्रवार शाम कॉलेज से लौटने के बाद अपने कमरे में चली गई थीं। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर साथी छात्राओं को संदेह हुआ। इसकी सूचना हॉस्टल प्रबंधन को दी गई, जिसके बाद कमरे की जांच की गई तो छात्रा का शव मिला।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर BIT ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस की शुरुआती जांच में कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट मिलने की जानकारी नहीं है। फिलहाल छात्रा की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह और परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

यूडी केस दर्ज, हर पहलू की जांच

BIT ओपी प्रभारी अजय कुमार दास के अनुसार, मामले में यूडी केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस आत्महत्या समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports