, ,

बलियापुर हीरक रोड और प्रधानखंटा ओवरब्रिज की मरम्मत की मांग, भाजपा नेताओं ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

JP Bharat Shareधनबाद/बलियापुर: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बलियापुर हीरक रोड (विनोद बिहारी चौक से गोल बिल्डिंग तक) की जर्जर सड़क की मरम्मत एवं प्रधानखंटा ओवरब्रिज के शीघ्र जीर्णोद्धार की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने मंगलवार को धनबाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा नेत्री तारा देवी और धनबाद जिला ग्रामीण मंत्री…

JP Bharat Share

धनबाद/बलियापुर: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बलियापुर हीरक रोड (विनोद बिहारी चौक से गोल बिल्डिंग तक) की जर्जर सड़क की मरम्मत एवं प्रधानखंटा ओवरब्रिज के शीघ्र जीर्णोद्धार की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने मंगलवार को धनबाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा नेत्री तारा देवी और धनबाद जिला ग्रामीण मंत्री डॉ. निशि महतो ने किया।

ज्ञापन में बताया गया कि लगभग 30 वर्ष पूर्व निर्मित बलियापुर हीरक रोड वर्तमान में बेहद खराब स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने सड़क की तत्काल मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की।

इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने प्रधानखंटा ओवरब्रिज के त्वरित जीर्णोद्धार और भारी वाहनों के सुचारु एवं व्यवस्थित परिचालन की व्यवस्था करने की भी मांग उठाई। उनका कहना था कि ओवरब्रिज की मौजूदा स्थिति और यातायात व्यवस्था के कारण लोगों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान बलियापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती, बलियापुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुनील मोदक, भीखराजपुर पंचायत के मुखिया दिलीप महतो, बादल रवानी, विश्वामित्र महतो, मिहिलाल रवानी, अभिषेक विश्वकर्मा सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुरक्षा, सुगम यातायात और समग्र विकास के लिए इन समस्याओं का शीघ्र समाधान आवश्यक है। उन्होंने जिला प्रशासन से जनहित को प्राथमिकता देते हुए जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports