बनारस में ‘बंटी और बबली’ स्टाइल लूट का खुलासा, प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

JP Bharat Shareवाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशाना बनाकर नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले एक प्रेमी-प्रेमिका की जोड़ी को जीआरपी और रेलवे सीआईबी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि वे अकेले सफर कर रहे यात्रियों से दोस्ती कर उनका विश्वास जीतते थे…

JP Bharat Share

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशाना बनाकर नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले एक प्रेमी-प्रेमिका की जोड़ी को जीआरपी और रेलवे सीआईबी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि वे अकेले सफर कर रहे यात्रियों से दोस्ती कर उनका विश्वास जीतते थे और फिर खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर सामान लेकर फरार हो जाते थे।

पुलिस के अनुसार, मामले का खुलासा 13 जून को दर्ज एक महिला यात्री की शिकायत के बाद हुआ। पीड़िता ने बताया था कि यात्रा के दौरान उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसका सामान लूट लिया गया। शिकायत मिलने के बाद जीआरपी और रेलवे सीआईबी ने संयुक्त जांच शुरू की और रेलवे स्टेशन समेत कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

जांच के दौरान एक युवक और युवती संदिग्ध गतिविधियों में नजर आए। पुलिस ने पीड़िता से दोनों की पहचान कराई, जिसमें उसने आरोपियों की पुष्टि की। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में पता चला कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं और पति-पत्नी की तरह किराए के मकान में रहते थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों अकेले यात्रा कर रहे यात्रियों को अपना निशाना बनाते, पहले उनसे दोस्ती करते और फिर खाने या पेय पदार्थ में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर देते थे। इसके बाद यात्रियों का सामान लेकर फरार हो जाते थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और क्या इनके साथ अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports