,

बोकारो: मॉर्निंग वॉक पर निकले 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

JP Bharat Shareबोकारो: हरला थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले 70 वर्षीय भरत सिंह की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-9 स्थित सरदार पटेल स्कूल के पास उन पर पत्थर से हमला किया गया था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी पंकज साव उर्फ पंकज वर्मा ने कथित तौर…

JP Bharat Share

बोकारो: हरला थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले 70 वर्षीय भरत सिंह की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-9 स्थित सरदार पटेल स्कूल के पास उन पर पत्थर से हमला किया गया था।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी पंकज साव उर्फ पंकज वर्मा ने कथित तौर पर भरत सिंह से पैसे मांगे। इनकार करने पर मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया और विरोध करने पर उनके सिर पर पत्थर से हमला किया गया।

घटना के बाद सिटी डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल पत्थर सहित अन्य सामान भी जब्त किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports