,

बोकारो में CISF की बड़ी कार्रवाई, 29.05 टन अवैध कोयला जब्त

JP Bharat Shareबेरमो: कोयले के अवैध भंडारण और कारोबार के खिलाफ CISF ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर बेरमो थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 29.05 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। पहली कार्रवाई B&K एरिया के कारो एक्सकेवेशन के पीछे जंगल में की गई, जहां…

JP Bharat Share

बेरमो: कोयले के अवैध भंडारण और कारोबार के खिलाफ CISF ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर बेरमो थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 29.05 टन अवैध कोयला जब्त किया गया।

पहली कार्रवाई B&K एरिया के कारो एक्सकेवेशन के पीछे जंगल में की गई, जहां से 27.75 टन अवैध रूप से जमा कोयला बरामद हुआ। वहीं दूसरी कार्रवाई ढोरी एरिया के ACP चेक पोस्ट के समीप हनुमान मंदिर के पास हुई, जहां से 1.30 टन कोयला जब्त किया गया।

दोनों स्थानों से बरामद कोयले का वजन कराने के बाद उसे CCL प्रबंधन को सौंप दिया गया। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर CISF CCL करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर की गई।

छापेमारी में CISF के अधिकारी, QRT टीम, आसूचना कर्मी और जवान शामिल रहे। CISF ने कहा कि खनन क्षेत्र में अवैध कोयला भंडारण, खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एक्शन के बाद अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports