बोकारो: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने SIR सुनवाई प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए विभिन्न केंद्रों और कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनआईसी कार्यालय पहुंचकर सुनवाई की प्रगति, लंबित मामलों और कार्य के दौरान आ रही समस्याओं की समीक्षा की।
डीसी ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने और पूरी प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि सुनवाई का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
















