,

बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, CEIR पोर्टल से बरामद किए 78 गुम और चोरी हुए मोबाइल

JP Bharat Shareबोकारो। बोकारो पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 30 जुलाई से 24 अगस्त के बीच कुल 78 मोबाइल फोन बरामद किए। जरूरी सत्यापन के बाद 25 अगस्त को इन मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों को…

JP Bharat Share

बोकारो। बोकारो पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 30 जुलाई से 24 अगस्त के बीच कुल 78 मोबाइल फोन बरामद किए। जरूरी सत्यापन के बाद 25 अगस्त को इन मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया गया।

मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। मोबाइल धारकों ने पुलिस की कार्रवाई और तकनीकी माध्यमों के इस्तेमाल की सराहना की।

पुलिस के अनुसार, पिछले चार महीनों के दौरान बोकारो जिले में अब तक 567 गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। लगातार की जा रही तकनीकी जांच से मोबाइल बरामदगी के मामलों में पुलिस को सफलता मिल रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में बिना देरी किए नजदीकी थाना में इसकी सूचना दें। साथ ही CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया भी पूरी करें, ताकि फोन के गलत इस्तेमाल को रोका जा सके और उसकी बरामदगी की संभावना बढ़े।

बोकारो पुलिस की इस कार्रवाई से एक ओर लोगों को उनकी खोई संपत्ति वापस मिली है, वहीं दूसरी ओर तकनीक के जरिए अपराध नियंत्रण और मोबाइल ट्रैकिंग की दिशा में पुलिस की प्रभावी कार्रवाई भी सामने आई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports