बोकारो: बोकारो पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में सफलता हासिल की है। CEIR पोर्टल की मदद से 26 सितंबर से 25 अक्टूबर 2026 के बीच 57 मोबाइल फोन बरामद किए गए। रविवार को सत्यापन के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए।
पुलिस के अनुसार, पिछले छह महीनों में कुल 684 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, मोबाइल चोरी से जुड़े तीन मामले दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
गुम या चोरी हुए मोबाइल की तलाश में CEIR पोर्टल का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें और CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
















