,

बराकर के गौरांग मंदिर में भगवान जगन्नाथ का महाअभिषेक, रथ यात्रा से पहले उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

JP Bharat Shareकुल्टी/बराकर: रथ यात्रा महोत्सव से पूर्व बुधवार को पश्चिम बंगाल के बराकर स्थित बेगुनिया बाजार के गौरांग मंदिर में भगवान जगन्नाथ का पारंपरिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाअभिषेक (स्नान) संपन्न कराया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान के दिव्य स्नान व पूजा-अर्चना में भाग…

JP Bharat Share

कुल्टी/बराकर: रथ यात्रा महोत्सव से पूर्व बुधवार को पश्चिम बंगाल के बराकर स्थित बेगुनिया बाजार के गौरांग मंदिर में भगवान जगन्नाथ का पारंपरिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाअभिषेक (स्नान) संपन्न कराया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान के दिव्य स्नान व पूजा-अर्चना में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

स्नान अनुष्ठान के दौरान धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए भगवान जगन्नाथ का 28 प्रकार की पवित्र सामग्रियों से अभिषेक किया गया। इनमें गंगाजल, सप्तसागर का जल, दूध, मधु, चंदन, नारियल जल सहित अन्य पवित्र द्रव्यों का उपयोग किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा।

रथ यात्रा से पहले आयोजित इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। दिनभर मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा और सभी ने भगवान जगन्नाथ से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports