चंदनकियारी: बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड के पर्वतपुर स्थित आदर्श विद्या आश्रम में बिनोद बिहारी महतो मिशन की बैठक हुई। इसमें तृतीय झारखंड टैलेंट हंट एग्जाम 2026 के आयोजन और विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।
आयोजन समिति की कोर कमेटी के पदाधिकारी पीताम्बर रवानी ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
योगेश प्रसाद के अनुसार, परीक्षा तीन समूहों में आयोजित होगी। इसमें कक्षा 5वीं से 10वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। परीक्षा की तिथि 22 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी jthe.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बैठक में दिनेश महतो, मिथुन चक्रवर्ती, विजय महतो समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
















