,

chasnala ड्यूटी के दौरान कीर्तन सिंह की मौत, आश्रित को नियोजन देने पर बनी सहमति

JP Bharat Shareचासनाला : सेल चासनाला कोलियरी के अपर सीम खान में गुरुवार की रात ड्यूटी के दौरान रिवर वॉचर के पद पर कार्यरत हेट कांड्रा सिंह बस्ती निवासी कीर्तन सिंह (52) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल सेल चासनाला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।…

JP Bharat Share

चासनाला : सेल चासनाला कोलियरी के अपर सीम खान में गुरुवार की रात ड्यूटी के दौरान रिवर वॉचर के पद पर कार्यरत हेट कांड्रा सिंह बस्ती निवासी कीर्तन सिंह (52) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल सेल चासनाला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी विनीता देवी, इकलौता पुत्र सत्येंद्र कुमार समेत अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों के पहुंचने के बाद अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया।

इधर, मृतक के आश्रित को मुआवजा और नियोजन देने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा के यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रबंधन के समक्ष जोरदार तरीके से मांग रखी। जनता श्रमिक संघ के नेता साजन सिंह ने प्रबंधन से मृतक के परिवार को तत्काल राहत देने और आश्रित को नियोजन देने की मांग की।

मामले को लेकर सेल प्रबंधन और संयुक्त यूनियन प्रतिनिधियों के बीच मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में बैठक हुई। घंटों चली वार्ता के बाद मृतक के आश्रित को नियोजन देने पर सहमति बनी।

प्रबंधन ने सेल के नियमों के तहत आवश्यक दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया तय की। न्यायालय का एफिडेविट, पारिवारिक दस्तावेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य जरूरी कागजात 30 दिनों के भीतर जमा करने होंगे।

बैठक के बाद प्रबंधन की ओर से मृतक के आश्रित पिंकू सिंह (26) को प्रोविजनल नियोजन देने का पत्र उनकी मां विनीता देवी को सौंपा गया। सहमति बनने के बाद मामला शांत हुआ।

बैठक में प्रबंधन के अधिकारियों के अलावा बीसीकेयू, जनता श्रमिक संघ और अन्य यूनियनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports