,

चासनाला के न्यू मोती नगर में दहशत, घरों में बढ़ रहीं दरारें और जमीन से गैस रिसाव

JP Bharat Shareझरिया: चासनाला के न्यू मोती नगर में पिछले दो-तीन महीनों से मकानों में बढ़ती दरारों और जमीन से गैस रिसाव की शिकायत ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दीपक दत्ता, सावित्री देवी और सीताराम दास समेत कई परिवारों के घरों में दरारें लगातार बढ़ रही हैं। इससे…

JP Bharat Share

झरिया: चासनाला के न्यू मोती नगर में पिछले दो-तीन महीनों से मकानों में बढ़ती दरारों और जमीन से गैस रिसाव की शिकायत ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दीपक दत्ता, सावित्री देवी और सीताराम दास समेत कई परिवारों के घरों में दरारें लगातार बढ़ रही हैं। इससे प्रभावित परिवारों के बीच मकानों की सुरक्षा को लेकर भय का माहौल है।

मकानों की स्थिति को देखते हुए कुछ परिवार किराये के मकानों में रहने को मजबूर हैं, जबकि कुछ लोगों ने अपने परिजनों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय डर और अधिक बढ़ जाता है और उन्हें हर वक्त किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।

बताया गया कि प्रभावित परिवार पहले पुराने मोती नगर में रहते थे। विस्थापन के बाद उन्हें न्यू मोती नगर में बसाया गया था। लोगों ने यहां सुरक्षित भविष्य की उम्मीद में अपने घर बनाए थे, लेकिन अब मकानों में दरारें और जमीन से गैस रिसाव की समस्या सामने आने से उनकी चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का दावा है कि क्षेत्र के नीचे मौजूद भूमिगत आग के कारण गैस रिसाव हो रहा है। हालांकि, गैस रिसाव और मकानों में दरारों के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए तकनीकी और विशेषज्ञ जांच जरूरी है।

मामले को लेकर प्रभावित परिवारों ने चासनाला सेल प्रबंधन और झरिया विधायक से शिकायत किए जाने की बात कही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

प्रभावित परिवारों ने सेल प्रबंधन से विशेषज्ञों की टीम भेजकर इलाके की तकनीकी जांच कराने, गैस रिसाव के स्रोत का पता लगाने और मकानों की सुरक्षा स्थिति का आकलन करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी संभावित हादसे से पहले ही आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि जान-माल के नुकसान की आशंका को कम किया जा सके।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports