,

चतरा में बड़ी पुलिस कार्रवाई, 2024 हमले का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

JP Bharat Shareचतरा: झारखंड के चतरा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2024 में सुरक्षाबलों पर हुए घातक हमले के कथित मुख्य साजिशकर्ता और TPC के एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू उर्फ मोछु को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मण गंझू अपने पैतृक गांव परामातु में…

JP Bharat Share

चतरा: झारखंड के चतरा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2024 में सुरक्षाबलों पर हुए घातक हमले के कथित मुख्य साजिशकर्ता और TPC के एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू उर्फ मोछु को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मण गंझू अपने पैतृक गांव परामातु में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर सिमरिया SDPO के नेतृत्व में विशेष SIT टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, लक्ष्मण गंझू लावालौंग थाना क्षेत्र के परामातु टोला पारडीह का रहने वाला है। उस पर वर्ष 2024 में सदर थाना क्षेत्र में अफीम विनष्टीकरण अभियान से लौट रहे पुलिसकर्मियों पर घात लगाकर हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप है। इस हमले में झारखंड पुलिस के दो जवान शहीद हुए थे, जबकि एक जवान घायल हुआ था।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जोरी और सदर थाना में कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

लक्ष्मण गंझू की गिरफ्तारी को चतरा पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports