सरायकेला में आयोजित राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य झलक देखने को मिली। इस अवसर पर स्थानीय ख्याति प्राप्त छऊ कलाकारों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों से आए कला दलों ने नृत्य, संगीत और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के साथ-साथ क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और लोककलाओं की विविधता को प्रभावशाली ढंग से सामने रखा। कार्यक्रम के माध्यम से कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश भी दिया गया।
इस मौके पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लूनायत, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सहित कई विभागों के अधिकारी और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। बड़ी संख्या में आम लोग और कला प्रेमियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण Sona Mohapatra की प्रस्तुति रही, जिन्होंने बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में अपने सुरों का जादू बिखेरा। उनकी भावपूर्ण और दमदार गायकी ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों की भागीदारी से पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
⚡ ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए
अभी हमारे WhatsApp News Group में जुड़ें 👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/EGNkSCSKzHjGvj2kkp53aE?mode=gi_t
ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे YouTube चैनल से जुड़ें👇।https://youtube.com/@jpbharatlive?si=FuBHAc5Xdedkpmx6
















