धनबाद : District Legal Services Authority (डालसा) द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय आउटरीच एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण लोगों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता संबंधी जानकारी प्रदान करना था।
प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश Mayank Tushar Topno ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से आम लोगों को कानूनी रूप से जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में Artist Association के कलाकारों एवं पारा लीगल वॉलंटियर्स — Ejaz Ahmad, Santosh Singh, Anand Chakravarty और Shivrani Sinha — ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर अपराध, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, नशा मुक्ति, महिला अधिकार और निःशुल्क विधिक सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को जागरूक किया।
कलाकारों ने सामाजिक समस्याओं को सरल और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जागरूक रहने और कानूनी सहायता लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम में डालसा के अधिकारियों, पारा लीगल वॉलंटियर्स और स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।
इस दौरान लोगों को बताया गया कि जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे जनहित में बेहद उपयोगी बताया।
















