,

डी-नोबिली स्कूल के छात्रों ने वृद्धाश्रम में बांटी जरूरत की सामग्री, भजन और अंताक्षरी से बांटी खुशियां

JP Bharat Shareधनबाद: डी-नोबिली स्कूल, सीएमआरआई की ओर से सोशल सर्विस वीक के अवसर पर लोहारबरवा टुंडी रोड स्थित लालमणि वृद्धा सेवाआश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के शिक्षकों और कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने बुजुर्गों के बीच जरूरत की सामग्री वितरित की और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान वृद्धाश्रम को जग,…

JP Bharat Share

धनबाद: डी-नोबिली स्कूल, सीएमआरआई की ओर से सोशल सर्विस वीक के अवसर पर लोहारबरवा टुंडी रोड स्थित लालमणि वृद्धा सेवाआश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के शिक्षकों और कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने बुजुर्गों के बीच जरूरत की सामग्री वितरित की और उनके साथ समय बिताया।

इस दौरान वृद्धाश्रम को जग, स्टील की बाल्टी, गैस चूल्हा, इंडक्शन चूल्हा, दिया-बाती, मोमबत्ती और राशन सामग्री सहित आटा, चीनी, आलू व तेल जैसी जरूरी वस्तुएं दी गईं। बुजुर्गों के लिए विशेष नाश्ते की भी व्यवस्था की गई।

इसके बाद विद्यार्थियों और बुजुर्गों ने मिलकर भजन और अंताक्षरी का आनंद लिया। बुजुर्गों ने बच्चों के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा किए और उन्हें आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्या तनुश्री, उपप्रधानाचार्य सुभाषीष घोष, लीगल एडवाइजर सुनील सिंह, शिक्षिका प्रतिभा सिन्हा, शिक्षक राज किशोर शर्मा सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। आयोजन में सुधीर बरनवाल, ओंकार मिश्रा और अन्य सहयोगियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports