,

देवघर में साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा, नौ आरोपी गिरफ्तार; 12 मोबाइल और सिम कार्ड जब्त

JP Bharat Shareदेवघर: झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 12 मोबाइल फोन और 12 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। पुलिस की शुरुआती तकनीकी जांच में जब्त मोबाइल नंबरों और IMEI नंबरों से कई राज्यों में दर्ज…

JP Bharat Share

देवघर: झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 12 मोबाइल फोन और 12 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। पुलिस की शुरुआती तकनीकी जांच में जब्त मोबाइल नंबरों और IMEI नंबरों से कई राज्यों में दर्ज साइबर ठगी की शिकायतों के संभावित संबंध सामने आए हैं।

पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में सारठ थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। आरोप है कि आरोपी फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर और कैशबैक, सरकारी योजनाओं, बिजली बिल व आरटीओ चालान के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लोगों को APK फाइल भेजकर मोबाइल तक पहुंच हासिल करने की कोशिश करते थे। पुलिस जब्त मोबाइल, सिम कार्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के पूर्व में साइबर अपराध से जुड़े मामलों में जेल जाने की जानकारी भी पुलिस ने दी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान लिंक या APK फाइल डाउनलोड न करें और किसी भी व्यक्ति के साथ बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से बचें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports