,

dhanbad 18 जुलाई से शुरू होगा ‘काला हीरा’ महोत्सव, 13 राज्यों के कलाकारों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद में कला, संस्कृति और रंगमंच का प्रतिष्ठित आयोजन 10वां ऑल इंडिया मल्टीलिंगुअल ड्रामा, डांस, ड्राइंग एंड म्यूजिक कॉम्पिटिशन फेस्टिवल ‘काला हीरा’ का आयोजन 18 से 21 जुलाई तक स्टील गेट स्थित सीसीडब्ल्यूओ कम्युनिटी हॉल में किया जाएगा। चार दिवसीय महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी प्रतिभा…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद में कला, संस्कृति और रंगमंच का प्रतिष्ठित आयोजन 10वां ऑल इंडिया मल्टीलिंगुअल ड्रामा, डांस, ड्राइंग एंड म्यूजिक कॉम्पिटिशन फेस्टिवल ‘काला हीरा’ का आयोजन 18 से 21 जुलाई तक स्टील गेट स्थित सीसीडब्ल्यूओ कम्युनिटी हॉल में किया जाएगा। चार दिवसीय महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, वहीं स्थानीय कलाकारों को भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा।

काला हीरा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन पश्चिम बंगाल के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य एवं संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शाम को नवल विहान साहित्य कला सांस्कृतिक मंच की ओर से भव्य कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें कई प्रसिद्ध हिंदी कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।

इस आयोजन में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, विधायक राज सिन्हा, मेयर संजीव सिंह, झरिया विधायक रागिनी सिंह, 99 ग्रुप के निदेशक महेश मोदी सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम में ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल (AITC) के पदाधिकारी और देशभर के रंगकर्मी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

महोत्सव की खास बात यह होगी कि मुंबई के कास्टिंग डायरेक्टर तरण बजाज भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। वे अभिनेता नाना पाटेकर की मुख्य भूमिका वाली निर्माणाधीन वेब सीरीज़ में स्थानीय प्रतिभाशाली कलाकारों का चयन करेंगे, जिससे क्षेत्र के कलाकारों को फिल्म और वेब इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है।

चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में नृत्य, गायन, संगीत, ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विभिन्न राज्यों की नाट्य प्रस्तुतियां भी होंगी। मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, झारखंड समेत 13 राज्यों की टीमें अपनी सांस्कृतिक और नाट्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

21 जुलाई को समापन समारोह में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उत्कृष्ट कलाकारों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति ने धनबाद और आसपास के कलाकारों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए बताया कि इच्छुक प्रतिभागी स्टील गेट स्थित सीसीडब्ल्यूओ कम्युनिटी हॉल में संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed