,

Dhanbad: बेलगढ़िया टाउनशिप में जल्द शुरू होगी फ्लैटों की लीज ट्रांसफर प्रक्रिया

JP Bharat Shareधनबाद : उपायुक्त Aditya Ranjan की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बेलगढ़िया टाउनशिप के फ्लैटों की लीज ट्रांसफर प्रक्रिया को जल्द चरणबद्ध तरीके से शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि प्रथम चरण में फेज-1 और फेज-2 के फ्लैटों की लीज ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद फेज-6,…

JP Bharat Share

धनबाद : उपायुक्त Aditya Ranjan की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बेलगढ़िया टाउनशिप के फ्लैटों की लीज ट्रांसफर प्रक्रिया को जल्द चरणबद्ध तरीके से शुरू करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में बताया गया कि प्रथम चरण में फेज-1 और फेज-2 के फ्लैटों की लीज ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद फेज-6, फेज-3 और फेज-4 के फ्लैटों पर कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि BCCL द्वारा भूमि अधिग्रहण से संबंधित म्यूटेशन का कार्य अंतिम चरण में है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही फ्लैटों की लीज ट्रांसफर शुरू कर दी जाएगी।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने तथा विकास कार्यों के लिए भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही बेलगढ़िया टाउनशिप के विकास और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

प्रशासन का मानना है कि लीज ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू होने से टाउनशिप के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और लंबे समय से लंबित मामलों का समाधान हो सकेगा।


JP Bharat Share

2 responses to “Dhanbad: बेलगढ़िया टाउनशिप में जल्द शुरू होगी फ्लैटों की लीज ट्रांसफर प्रक्रिया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports