,

Dhanbad:मनियाडीह पुलिस ने बिजली चोरी के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

JP Bharat Shareधनबाद: मनियाडीह थाना पुलिस ने बिजली चोरी के एक लंबे समय से लंबित मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी अकबर अहमद खान के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, मामला कांड संख्या 126/25 से…

JP Bharat Share

धनबाद: मनियाडीह थाना पुलिस ने बिजली चोरी के एक लंबे समय से लंबित मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी अकबर अहमद खान के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार, मामला कांड संख्या 126/25 से जुड़ा है, जिसमें जाताखूटी पंचायत के चरकखुर्द गांव निवासी दीपक सिंह (पिता- बाबूलाल सिंह) के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं 137 के तहत मामला दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था, जिसके कारण मामला लंबे समय से लंबित था।

गुप्त सूचना मिलने पर मनियाडीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चरकखुर्द गांव में घेराबंदी की और आरोपी दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी अकबर अहमद खान ने बताया कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने मनियाडीह पुलिस की सक्रियता की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports