,

dhanbad राष्ट्रीय खेल दिवस पर धनबाद के 25 खिलाड़ियों का सम्मान, विधायक राज सिन्हा ने बढ़ाया हौसला

JP Bharat Shareधनबाद : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर धनबाद में खेल प्रतिभाओं के सम्मान के लिए विशेष समारोह आयोजित किया गया। हीरापुर स्थित प्रियांशी होटल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राज सिन्हा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाले 25 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी…

JP Bharat Share

धनबाद : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर धनबाद में खेल प्रतिभाओं के सम्मान के लिए विशेष समारोह आयोजित किया गया। हीरापुर स्थित प्रियांशी होटल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राज सिन्हा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाले 25 खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद खिलाड़ियों को शॉल, मोमेंटो और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वालों में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, तैराकी, कबड्डी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल और तीरंदाजी जैसे विभिन्न खेलों के खिलाड़ी शामिल रहे।

समारोह में दिव्यांग खिलाड़ियों की उपलब्धियों को भी विशेष सम्मान मिला। पारा खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

इस मौके पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, व्यक्तित्व निर्माण और देश का गौरव बढ़ाने का जरिया है। उन्होंने कहा कि धनबाद में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और खिलाड़ियों को उचित मंच व प्रोत्साहन मिलने से वे आगे और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

दिव्यांग खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि “दिव्यांगता प्रतिभा की सीमा नहीं है।” उन्होंने युवाओं से खेल को करियर के रूप में अपनाने और लगातार मेहनत करने की अपील की।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित यह सम्मान समारोह धनबाद के खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन का संदेश लेकर आया और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की जरूरत को रेखांकित किया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports