,

Dhanbad:सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद को रुकीं झरिया विधायक रागिनी सिंह, अस्पताल पहुंचाया

JP Bharat Shareधनबाद। पुलिस लाइन स्थित फल दुकान के पास देर शाम सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को झरिया विधायक रागिनी सिंह ने समय पर अस्पताल पहुंचाकर मदद की। बताया गया कि विधायक अपने कार्यक्रम से लौट रही थीं। इसी दौरान सड़क के डिवाइडर के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा दिखाई दिया।…

JP Bharat Share

धनबाद। पुलिस लाइन स्थित फल दुकान के पास देर शाम सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को झरिया विधायक रागिनी सिंह ने समय पर अस्पताल पहुंचाकर मदद की।

बताया गया कि विधायक अपने कार्यक्रम से लौट रही थीं। इसी दौरान सड़क के डिवाइडर के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हुआ था।

घायल को सड़क पर पड़ा देख विधायक ने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और सहयोगियों की मदद से उसे एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने फोन पर अस्पताल अधीक्षक को भी घटना की जानकारी दी और घायल के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

रागिनी सिंह ने कहा कि सड़क पर किसी घायल व्यक्ति को देखकर उसकी मदद करना सभी का मानवीय दायित्व है। समय पर इलाज मिलने से किसी की जान बचाई जा सकती है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports