धनबाद : झारखंड सरकार ने राज्यभर में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 201 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का तबादला किया है। इस प्रशासनिक बदलाव का असर धनबाद जिले में भी देखने को मिला, जहां लगभग सभी डीएसपी स्तर के अधिकारियों की पोस्टिंग बदल दी गई है। नई तैनाती के तहत प्रकाश सोय को धनबाद का नया डीएसपी (विधि-व्यवस्था) बनाया गया है।
सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के बाद संबंधित अधिकारियों ने नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासनिक हलकों में इसे कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
धनबाद से जिन अधिकारियों का हुआ तबादला
- शंकर कामती – डीएसपी मु-1, धनबाद से झारखंड सशस्त्र पुलिस-1, रांची
- धीरेन्द्र नारायण बंका – डीएसपी मु-2, धनबाद से टाटीसिल्वे, रांची
- नौशाद आलम – डीएसपी विधि-व्यवस्था, धनबाद
- अरविन्द कुमार सिंह – डीएसपी यातायात, धनबाद से एसडीपीओ गोड्डा
- रजत मणिक बाखला – डीएसपी निरसा
- पुरुषोत्तम कुमार सिंह – एसडीपीओ बाघमारा
- धनबाद में इन अधिकारियों की हुई नई पोस्टिंग
- प्रदीप कुमार साव – डीएसपी, सीसीआर धनबाद
- प्रकाश सोय – डीएसपी, विधि-व्यवस्था धनबाद
- नाजीर अख्तर – डीएसपी (मु-2) धनबाद
- रोहित कुमार साव – डीएसपी यातायात धनबाद
- अजित कुमार विमल – एसडीपीओ बाघमारा
- लिलेश्वर महतो – एसडीपीओ निरसा
- प्रकाश चन्द्र महतो – एसडीपीओ सिंदरी
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में पुलिस विभाग के अन्य पदों पर भी नई नियुक्तियां और जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।














