, ,

DhanbadNews:अंगारपथरा में एसआईआर को लेकर जागरूकता बैठक, मतदाता सूची सत्यापन की प्रक्रिया की दी गई जानकारी

JP Bharat Shareकतरास (धनबाद):महावीर मध्य विद्यालय, अंगारपथरा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाघमारा के अंचल अधिकारी गिरजानंद किस्कू ने बीएलओ, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय मतदाताओं को अभियान की प्रक्रिया से अवगत कराया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। बैठक…

JP Bharat Share

कतरास (धनबाद):महावीर मध्य विद्यालय, अंगारपथरा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाघमारा के अंचल अधिकारी गिरजानंद किस्कू ने बीएलओ, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय मतदाताओं को अभियान की प्रक्रिया से अवगत कराया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए अंचल अधिकारी गिरजानंद किस्कू ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस अभियान में बीएलओ, बीएलए-2 एवं स्वयंसेवक (वॉलेंटियर) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सके।

उन्होंने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 12 दस्तावेजों में से किसी एक की प्रति उपलब्ध करानी होगी। इनमें जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, दसवीं का प्रमाणपत्र, सरकारी पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक या डाकघर की पासबुक, राशन कार्ड, बिजली-पानी या गैस का बिल तथा सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति, निवास या अन्य प्रमाण पत्र शामिल हैं।

अंचल अधिकारी ने जानकारी दी कि क्षेत्र में मतदाताओं की मैपिंग का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य के दौरान ऐसे मतदाताओं की पहचान की जा रही है जो क्षेत्र छोड़कर अन्य स्थान पर चले गए हैं या जिनका निधन हो चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी मतदाता का नाम हटाने या बनाए रखने का निर्णय आवश्यक सत्यापन और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही किया जाएगा।

बैठक में वार्ड संख्या-5 की पार्षद निरुपमा देवी, बूथ संख्या 269, 280, 282 एवं 283 की बीएलओ लोली देवी, मंजू देवी, विद्यावती देवी और ममता भारती के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शंकर चौहान, मुनिया देवी, फूल कुमारी देवी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय मतदाता उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports