,

DhanbadNews:धनसार में दो बंद घरों में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

JP Bharat Shareधनबाद: धनसार थाना क्षेत्र की नई दिल्ली कॉलोनी में बंद घरों में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर 2026 को नई दिल्ली कॉलोनी…

JP Bharat Share

धनबाद: धनसार थाना क्षेत्र की नई दिल्ली कॉलोनी में बंद घरों में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर 2026 को नई दिल्ली कॉलोनी में दो बंद घरों में चोरी हुई थी। इस संबंध में धनसार थाना में कांड संख्या 160/26 और 181/26 दर्ज किए गए थे। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी थी।

इसी दौरान 18 सितंबर की शाम नई दिल्ली रोड स्थित नगर निगम डंपिंग यार्ड के पास पुलिस वाहन देखकर एक युवक भागने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान आकाश रूईदास (19) के रूप में हुई, जो पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के अंडाल थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवक ने नई दिल्ली बस्ती के दो बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने चोरी का सामान झाड़ियों में छिपाकर रखने की जानकारी दी थी और वह सामान लेने जा रहा था।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से चोरी का सामान बरामद किया। सामान को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अब मामले में आरोपी के साथ अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports