धनबाद: धनबाद स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी भी शामिल हुईं। इस दौरान अभियान से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठन स्तर पर अभियान को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यशाला में SIR समेत अभियान से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच आगामी गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं रणनीति पर विचार किया गया।
कार्यक्रम में दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन, झारखंड प्रदेश के मंत्री सह जिला प्रभारी दिलीप वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यशाला के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और अभियान से जुड़े कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित करने पर जोर दिया गया।
















