, ,

धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग चालू करने की मांग पर विधायक राज सिन्हा का अनशन समाप्त

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को अविलंब चालू कराने की मांग को लेकर Raj Sinha द्वारा किया जा रहा 24 घंटे का अनशन रविवार को समाप्त हो गया। विधायक ने नारियल पानी पीकर अपना अनशन तोड़ा। अनशन समाप्त कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से धनबाद उपायुक्त ने विधायक से फोन पर…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को अविलंब चालू कराने की मांग को लेकर Raj Sinha द्वारा किया जा रहा 24 घंटे का अनशन रविवार को समाप्त हो गया। विधायक ने नारियल पानी पीकर अपना अनशन तोड़ा।

अनशन समाप्त कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से धनबाद उपायुक्त ने विधायक से फोन पर बातचीत कर आश्वासन दिया कि सोमवार को वैज्ञानिकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क से जुड़े तकनीकी पहलुओं, सड़क की स्थिति, सुरक्षा और आवागमन बहाल करने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।

विधायक राज सिन्हा मुख्य मार्ग को जल्द चालू कराने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे थे। उन्होंने कहा कि सड़क बंद रहने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धनबाद और बोकारो के बीच आवागमन प्रभावित होने से व्यापार, रोजमर्रा के कामकाज और मरीजों की आवाजाही पर भी असर पड़ रहा है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की थी कि सड़क की तकनीकी जांच कर जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उपायुक्त द्वारा वैज्ञानिकों के साथ बैठक का आश्वासन मिलने के बाद विधायक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports