,

धनबाद: चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में भजन संध्या, सुनील लोधी की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु

JP Bharat Shareधनबाद: महाअष्टमी के अवसर पर चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित भजन संध्या में भक्ति और संगीत का शानदार संगम देखने को मिला। गायक सुनील लोधी ने अपनी टीम के साथ भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और मां दुर्गा के भजनों…

JP Bharat Share

धनबाद: महाअष्टमी के अवसर पर चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित भजन संध्या में भक्ति और संगीत का शानदार संगम देखने को मिला। गायक सुनील लोधी ने अपनी टीम के साथ भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और मां दुर्गा के भजनों से हुई। इसके बाद सुनील लोधी ने अपना चर्चित भजन ‘मैं तेरे भरोसे ही हनुमान’ प्रस्तुत किया। दर्शकों की फरमाइश पर उन्हें इस भजन को दोबारा सुनाना पड़ा। उनकी प्रस्तुति के दौरान पूजा परिसर जयकारों से गूंज उठा।

भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संगीत प्रेमी शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने सुनील लोधी और उनकी टीम को सम्मानित किया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports