,

धनबाद: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, राज सिन्हा ने किया माल्यार्पण

JP Bharat Shareधनबाद: भारतीय जनता पार्टी के बरटांड़ मंडल की ओर से भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सिटी सेंटर चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास ने की। कार्यक्रम में…

JP Bharat Share

धनबाद: भारतीय जनता पार्टी के बरटांड़ मंडल की ओर से भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सिटी सेंटर चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं भाजपा धनबाद महानगर प्रभारी संजीव विजयवर्गीय शामिल हुए। दोनों नेताओं ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने कहा कि “एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे” का उनका उद्घोष आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार करने का ऐतिहासिक कार्य किया गया।

भाजपा महानगर प्रभारी संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, शिक्षा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत विधायक राज सिन्हा एवं संजीव विजयवर्गीय ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports