, ,

धनबाद: हिन्दू जनजागृति समिति के रजत जयंती वर्ष पर हिन्दू राष्ट्र स्थापना की प्रतिज्ञा

JP Bharat Shareधनबाद: शारदीय नवरात्र के अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कतरास स्थित रानी सती दादी मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हिन्दूनिष्ठों, धर्मप्रेमियों और समाज के कई लोगों ने भाग लेकर समिति के अभियान के तहत ‘हिन्दू राष्ट्र की स्थापना’ की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम के…

JP Bharat Share

धनबाद: शारदीय नवरात्र के अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कतरास स्थित रानी सती दादी मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हिन्दूनिष्ठों, धर्मप्रेमियों और समाज के कई लोगों ने भाग लेकर समिति के अभियान के तहत ‘हिन्दू राष्ट्र की स्थापना’ की प्रतिज्ञा ली।

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रानी सती दादी के चरणों में प्रार्थना की गई। समिति की ओर से हिंदू संस्कृति के संरक्षण, मंदिरों के जीर्णोद्धार और धार्मिक परंपराओं की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता जताई गई। इस दौरान ‘जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम्’ सहित विभिन्न नारे भी लगाए गए।

समारोह में उद्यमी एवं सनातन संस्था के धर्म प्रचारक प्रदीप खेमका की उपस्थिति रही। इसके अलावा सरजू केशरी, विनोद जालान, डॉ. बी.एन. सिंह, समरपाल सिंह, प्रभात वर्मा, राजेश केडिया, अशोक चौधरी, अशोक पासवान, राजू चौधरी, रमेश केडिया, प्रदीप खेतान, अधिवक्ता संजय अग्रवाल और समिति के पूर्वोत्तर भारत के पूर्व राज्य समन्वयक शंभू गवारे समेत कई लोग मौजूद रहे।

समिति ने अपने रजत जयंती वर्ष के दौरान आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों और धार्मिक गतिविधियों में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports