धनबाद: पेस आईआईटी एंड मेडिकल, धनबाद के दो विद्यार्थियों अमन कुमार और ख्याति सिन्हा ने इंडियन ओलंपियाड क्वालिफायर इन मैथमेटिक्स (IOQM) में सफलता हासिल की है। दोनों का चयन प्रतियोगिता के अगले चरण रीजनल मैथमेटिकल ओलंपियाड (RMO) के लिए हुआ है।
IOQM में विद्यार्थियों की गणितीय समझ, तार्किक क्षमता और समस्या-समाधान कौशल का आकलन किया जाता है। अमन और ख्याति ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया।
संस्थान के निदेशक और शिक्षकों ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान की ओर से उन्हें सम्मानित करने के साथ आगामी RMO परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की घोषणा भी की गई।
















