,

धनबाद जिला NSUI की नई कमेटी का स्वागत, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

JP Bharat Shareधनबाद: राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) धनबाद जिला की नवनियुक्त कमेटी के गठन के बाद धनबाद स्थित एनएसयूआई कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष Sahil Ali एवं Sunny Singh का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों जिला अध्यक्षों…

JP Bharat Share

धनबाद: राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) धनबाद जिला की नवनियुक्त कमेटी के गठन के बाद धनबाद स्थित एनएसयूआई कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष Sahil Ali एवं Sunny Singh का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में धनबाद जिला एनएसयूआई छात्र हितों की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी, प्रदेश सचिव रवि पासवान, कांग्रेस जिला सचिव देवेंद्र पासवान, विश्वविद्यालय महासचिव तारिक अनवर, कतरास कॉलेज अध्यक्ष शाहबाज खान, गुरु नानक कॉलेज अध्यक्ष अनिकेत पटेल सहित बड़ी संख्या में छात्र नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एनएसयूआई छात्रों के अधिकारों, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नई टीम छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष साहिल अली और सन्नी सिंह ने सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे। उन्होंने सभी साथियों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed