,

धनबाद की बेटी अनीता मजूमदार ने रचा नया इतिहास, बॉलीवुड म्यूजिक एल्बम की डायरेक्टर बनीं

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद की प्रतिभाशाली कलाकार अनीता मजूमदार ने मनोरंजन जगत में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मॉडल और अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बनाने के बाद अब उन्होंने बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर भी नई शुरुआत की है। उन्होंने निर्देशक ऋषभ सिंह के साथ मिलकर रोमांटिक म्यूजिक एल्बम…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद की प्रतिभाशाली कलाकार अनीता मजूमदार ने मनोरंजन जगत में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मॉडल और अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बनाने के बाद अब उन्होंने बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर भी नई शुरुआत की है। उन्होंने निर्देशक ऋषभ सिंह के साथ मिलकर रोमांटिक म्यूजिक एल्बम ‘तुझे प्यार करना लगा हूं’ का निर्देशन किया है। यह गीत ज़ी म्यूजिक के माध्यम से रिलीज हुआ है और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त कर रहा है।

अनीता मजूमदार ने बताया कि इस एल्बम की शूटिंग लंदन के विभिन्न खूबसूरत स्थानों पर की गई है। उन्होंने कहा कि निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखना उनका वर्षों पुराना सपना था, जो अब साकार हो गया है। इस उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों, प्रशंसकों और धनबादवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

अनीता इससे पहले भी ज़ी म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुए तीन म्यूजिक एल्बमों का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने कई चर्चित म्यूजिक वीडियो में अभिनय किया है। वेब सीरीज में गायक शाहिद माल्या की आवाज़ में फिल्माए गए गीत में भी उन्होंने मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा उनके गीत ‘ओ हीरिए’ और ‘तू निकली बेवफा’ भी लोकप्रिय रहे हैं।

फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में भी अनीता ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने इलाहाबाद टाइम्स नेशनल फैशन वीक, पेरिस फैशन शो, बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक और लैक्मे फैशन वीक जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही उन्हें जापान के प्रसिद्ध परफ्यूम ब्रांड लव किलन परफ्यूम का ब्रांड एंडोर्स करने का अवसर भी मिल चुका है।

अनीता ने कहा कि लगातार मेहनत और समर्पण की बदौलत उन्हें अब कई म्यूजिक एल्बम, फिल्मों और वेब सीरीज के प्रस्ताव मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि निर्देशन के क्षेत्र में सफलता उनके लिए बेहद भावुक पल है और आगे भी वह बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर काम कर धनबाद और देश का नाम रोशन करना चाहती हैं।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, शुभचिंतकों और धनबाद के लोगों के स्नेह एवं समर्थन को देते हुए कहा कि लोगों का विश्वास और आशीर्वाद ही उन्हें हर नई चुनौती स्वीकार करने का आत्मविश्वास देता है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports