धनबाद: भूदा बस्ती की रहने वाली पूनम कुमारी ने मेहनत और लगन से मेडिकल की पढ़ाई में दाखिला हासिल कर अपने डॉक्टर बनने के सपने की ओर बड़ा कदम बढ़ाया है। पूनम का दाखिला एसएनएमएमसीएच, धनबाद के MBBS पाठ्यक्रम में हुआ है।
पूनम की आर्थिक स्थिति को देखते हुए धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन की ओर से उनकी एक वर्ष की फीस जमा करा दी गई है। इसके साथ ही उनकी पांच वर्षीय MBBS पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की पहल भी की गई है।
डीसी की इस पहल से पूनम और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। आर्थिक परेशानियों के बावजूद मेडिकल शिक्षा हासिल करने का सपना देख रही पूनम के लिए प्रशासन का सहयोग महत्वपूर्ण साबित होगा।
पूनम अब अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित कर डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी। प्रशासन की इस पहल की स्थानीय स्तर पर भी सराहना हो रही है।
















