,

धनबाद में अनोखी पहल, अनाथ बच्चों के बीच खुशियां बांटकर मनाया जन्मदिन

JP Bharat Shareधनबाद: सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति, श्यामनगर भूली द्वारा रविवार को टुंडी प्रखंड स्थित पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल आवासीय अनाथ विद्यालय में एक विशेष सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने विद्यालय में रह रहे करीब 60 अनाथ बच्चों के…

JP Bharat Share

धनबाद: सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति, श्यामनगर भूली द्वारा रविवार को टुंडी प्रखंड स्थित पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल आवासीय अनाथ विद्यालय में एक विशेष सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने विद्यालय में रह रहे करीब 60 अनाथ बच्चों के साथ समय बिताया, सामूहिक भोजन किया तथा उन्हें उपहार भेंट कर खुशियां बांटी।

इस अवसर पर विद्यालय में रह रहे दो जुड़वा बच्चों का जन्मदिन भी बड़े उत्साह और स्नेह के साथ मनाया गया। बच्चों ने केक काटा, गीत-संगीत के बीच जन्मदिन का आनंद लिया और समिति के सदस्यों के साथ यादगार पल साझा किए। पूरे परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा महतो ने समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद और बेसहारा बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

समिति के सदस्यों ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया और उन्हें बेहतर शिक्षा तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने भी इस आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें परिवार जैसा अपनापन देते हैं और उनके जीवन में नई उम्मीद जगाते हैं।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है। भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल कल्याण और सामाजिक सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर समिति के संयोजक राजेंद्र प्रसाद साहू, अध्यक्ष राकेश कांति विश्वास, सचिव दिलबाग सिंह, गोपाल बनर्जी, प्रदीप श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी नीलकमल खावास, पवन अग्रवाल, सूजॉय सरकार, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, मंजू देवी, पूर्णिमा विश्वास, सोनू कुमार, गंगोत्री सिंह, नीलू कुमारी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports