धनबाद: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने धनबाद के सर्किट हाउस में निरसा विधायक अरूप चटर्जी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान सांसद पप्पू यादव ने शिक्षा विभाग में कथित भ्रष्टाचार और ट्रांसफर-पोस्टिंग में अनियमितताओं के खिलाफ विधायक अरूप चटर्जी की भूख हड़ताल को समर्थन दिया। उन्होंने विधायक की इस पहल की सराहना भी की।
















