,

धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर बड़ा प्रहार, संयुक्त छापेमारी में 2000 बोरियां कोयला जब्त

JP Bharat Shareधनबाद: जिले में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरोरा क्षेत्र संख्या-1 स्थित ए.एम.पी. कोलियरी (जरलाही पेच) में संयुक्त छापेमारी की। इस अभियान में CISF, BCCL प्रबंधन और बरोरा पुलिस की टीम शामिल रही। छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध…

JP Bharat Share

धनबाद: जिले में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरोरा क्षेत्र संख्या-1 स्थित ए.एम.पी. कोलियरी (जरलाही पेच) में संयुक्त छापेमारी की। इस अभियान में CISF, BCCL प्रबंधन और बरोरा पुलिस की टीम शामिल रही।

छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध रूप से जमा की गई लगभग 2000 बोरियां कोयला बरामद किया। अधिकारियों के अनुसार, जब्त कोयले को बाहर निकालने का कोई सुरक्षित मार्ग उपलब्ध नहीं था। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने उसे खदान के पानी में डालकर नष्ट कर दिया, ताकि अवैध कारोबारियों को किसी प्रकार का लाभ न मिल सके।

संयुक्त कार्रवाई के बाद इलाके में सक्रिय कोयला तस्करों और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कहा कि कोयला चोरी और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह लगातार अभियान चलाए जाएंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और कोयला तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports