धनबाद: एलडी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओर से रविवार को बीसीसीएल टाउनशिप, करमाटांड़ स्थित जन औषधि केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें बीसीसीएल के कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों और विस्थापितों समेत कुल 60 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
शिविर में लोगों का ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर चेक किया गया। इसके अलावा महिलाओं से संबंधित बीमारियों की जांच भी की गई। चिकित्सकीय टीम ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और किसी भी परेशानी के लक्षण दिखने पर समय पर डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीसीसीएल के सहायक प्रबंधक कृष्ण कुमार और विशिष्ट अतिथि डॉ. एसएस कुमार उपस्थित रहे। मौके पर अस्पताल की चेयरमैन ललिता देवी, सीओ पंकज कुमार, अंजलि कुमार, सोहेब अख्तर, सुमन कुमारी, विभा कुमारी, विवेक कुमार आजाद, अजय कुमार और प्रिषा कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और बीमारियों की समय पर पहचान के लिए नियमित जांच के महत्व को समझाना था।
















