,

धनबाद में एसएमएल महिंद्रा की नई अधिकृत डीलरशिप का शुभारंभ, व्यावसायिक वाहनों की नई रेंज लॉन्च

JP Bharat Shareधनबाद: देश की प्रमुख कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी एसएमएल महिंद्रा लिमिटेड ने झारखंड में अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए धनबाद में अपनी नई अधिकृत डीलरशिप कोलफील्ड इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (CEPL) का शुभारंभ किया। उद्घाटन के साथ कंपनी ने अपने व्यावसायिक वाहनों की नई रेंज भी लॉन्च की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम…

JP Bharat Share

धनबाद: देश की प्रमुख कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी एसएमएल महिंद्रा लिमिटेड ने झारखंड में अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए धनबाद में अपनी नई अधिकृत डीलरशिप कोलफील्ड इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (CEPL) का शुभारंभ किया। उद्घाटन के साथ कंपनी ने अपने व्यावसायिक वाहनों की नई रेंज भी लॉन्च की।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नए वाहनों का अनावरण किया गया, ग्राहकों के साथ संवाद सत्र आयोजित हुआ तथा वाहन वितरण समारोह में ग्राहकों को प्रतीकात्मक रूप से वाहनों की चाबियां सौंपी गईं।

उद्घाटन समारोह में एसएमएल महिंद्रा के जयंत खोसला (ZBH–East), अमित गुप्ता (SBH), सीईपीएल के निदेशक शुभम खेमका, महाप्रबंधक रमानंद चटर्जी सहित कंपनी और डीलरशिप के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि नई डीलरशिप के शुरू होने से धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को बिक्री के साथ-साथ बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस, स्पेयर पार्ट्स और तकनीकी सहायता की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

नई डीलरशिप पर 13 से 63 सीटर (एसी एवं नॉन-एसी) स्कूल, स्टाफ और टूरिस्ट बसें, एलसीवी (LCV), आईसीवी (ICV), विभिन्न श्रेणी के ट्रक तथा 10 से 24 फीट तक के टिपर वाहन उपलब्ध रहेंगे। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को विश्वसनीय परिवहन समाधान और बेहतर सेवा अनुभव प्रदान करना है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports