,

धनबाद में ज्वेलर्स दुकान में सेंधमारी, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 2 किलो तक चांदी के आभूषण और DVR लेकर फरार

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद शहर के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ज्वेलर्स दुकान में सेंधमारी की बड़ी घटना सामने आई। पॉलिटेक्निक रोड स्थित कार्मेल स्कूल के सामने मधु लक्खी ज्वेलर्स को चोरों ने निशाना बनाते हुए दीवार तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और करीब डेढ़ से दो किलोग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद शहर के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ज्वेलर्स दुकान में सेंधमारी की बड़ी घटना सामने आई। पॉलिटेक्निक रोड स्थित कार्मेल स्कूल के सामने मधु लक्खी ज्वेलर्स को चोरों ने निशाना बनाते हुए दीवार तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और करीब डेढ़ से दो किलोग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में व्यापारियों के बीच दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, चोर दुकान के बगल में स्थित एक कारपेंटर की दुकान के रास्ते पहुंचे और वहां से दीवार में सेंध लगाकर ज्वेलरी शोरूम के भीतर दाखिल हुए। अंदर प्रवेश करने के बाद उन्होंने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया और पहचान छिपाने के उद्देश्य से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर उसका डीवीआर (DVR) भी अपने साथ ले गए।

दुकान संचालक नीलकंठ कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर दीवार में सेंधमारी और चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद तत्काल सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है तथा अन्य तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। दुकान संचालक की ओर से मामले में लिखित शिकायत भी दर्ज करा दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports