,

धनबाद में कैलाश पर्वत की थीम पर सजेगा गणपति दरबार, 51 किलो का महालड्डू और भव्य मेले का होगा आयोजन

JP Bharat Shareधनबाद: तेलीपाड़ा स्थित सिमलीडीह के शिव-पार्वती मंदिर प्रांगण में इस वर्ष गणेश पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। वर्ष 2005 में स्थापित श्री श्री गणेश पूजा समिति अपने 22वें वर्ष के आयोजन को यादगार बनाने के लिए भव्य स्तर पर तैयारी में जुटी है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में अभी…

JP Bharat Share

धनबाद: तेलीपाड़ा स्थित सिमलीडीह के शिव-पार्वती मंदिर प्रांगण में इस वर्ष गणेश पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। वर्ष 2005 में स्थापित श्री श्री गणेश पूजा समिति अपने 22वें वर्ष के आयोजन को यादगार बनाने के लिए भव्य स्तर पर तैयारी में जुटी है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में अभी से उत्साह का माहौल है।

कैलाश पर्वत की थीम पर बनेगा पूजा पंडाल

इस बार गणेश पूजा का प्रमुख आकर्षण कैलाश पर्वत की थीम पर तैयार किया जा रहा भव्य पूजा पंडाल होगा। पंडाल को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा। समिति के अनुसार, पंडाल को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं के लिए यह विशेष आकर्षण का केंद्र बने।

इसके अलावा भगवान गणेश को 51 किलोग्राम का विशाल महालड्डू अर्पित किया जाएगा। पूजा के बाद इसे महाप्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाएगा।

पूजा के साथ लगेगा भव्य मेला

गणेश पूजा के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भव्य मेले का भी आयोजन किया जाएगा। मेले में बच्चों और बड़ों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, खान-पान के स्टॉल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानें लगाई जाएंगी।

शाम के समय रंग-बिरंगी रोशनी और मेले की चहल-पहल से सिमलीडीह में उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर समिति की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

नई समिति ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

आयोजन को सफल बनाने के लिए नई कमेटी का गठन किया गया है। समिति में अध्यक्ष मनोज महतो, उपाध्यक्ष अनुपम सिंह, सचिव भागी महतो, सह सचिव अमित प्रधान और कोषाध्यक्ष विनोद कुमार साहू एवं गौतम साव को जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यकारिणी सदस्यों में शंकर साव, करण, त्रिलोक, बिपुल, ओझा, राहुल, पंकज, मोहित, कृष्णा, अनमोल साव, सोनल लाल, दिलीप डू, मंगल मांझा और नीरज सिंह शामिल हैं।

समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन करने, महाप्रसाद ग्रहण करने और मेले का आनंद लेने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports