,

धनबाद में मजदूरों की हुंकार! ₹30 हजार न्यूनतम वेतन समेत कई मांगों को लेकर धरना

JP Bharat Shareधनबाद: श्रमिकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में श्रमिकों और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने हिस्सा लेकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने न्यूनतम मजदूरी ₹30 हजार प्रतिमाह करने की मांग की।…

JP Bharat Share

धनबाद: श्रमिकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में श्रमिकों और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने हिस्सा लेकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

प्रदर्शनकारियों ने न्यूनतम मजदूरी ₹30 हजार प्रतिमाह करने की मांग की। इसके साथ ही EPS-95 के तहत न्यूनतम पेंशन ₹7,500 और महंगाई भत्ता देने की मांग भी उठाई गई।

श्रमिकों ने EPF वेतन सीमा ₹15 हजार से बढ़ाकर ₹30 हजार और ESI वेतन सीमा ₹21 हजार से बढ़ाकर ₹42 हजार करने की मांग रखी। इसके अलावा पुरानी पेंशन योजना की बहाली, आंगनबाड़ी एवं अन्य योजना कर्मियों को श्रमिक का दर्जा देने तथा उनके मानदेय में बढ़ोतरी की मांग भी की गई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports