,

धनबाद में मतदाता सत्यापन अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 5.45 लाख से अधिक एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचे घर-घर

JP Bharat Shareधनबाद: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत धनबाद जिले में मतदाता सूची के अद्यतन का कार्य तेज़ी से जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशन में बूथ स्तर पर घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म (EF) उपलब्ध कराए जा रहे हैं।…

JP Bharat Share

धनबाद: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत धनबाद जिले में मतदाता सूची के अद्यतन का कार्य तेज़ी से जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशन में बूथ स्तर पर घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म (EF) उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब तक जिले में 5,45,869 से अधिक मतदाताओं तक एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाए जा चुके हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार प्रगति में टुंडी सबसे आगे है, जहां 1,29,734 फॉर्म वितरित किए गए हैं। इसके बाद निरसा में 1,02,067, सिंदरी में 1,00,025, धनबाद में 78,687, झरिया में 71,400 तथा बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में 63,956 मतदाताओं तक एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाए जा चुके हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अभियान की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से फॉर्म वितरण और संग्रहण का कार्य पूरा किया जा सके।

प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से प्राप्त एन्यूमरेशन फॉर्म को सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ भरकर निर्धारित समय पर जमा करें। इससे मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण सफलतापूर्वक पूरा होगा और प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज सुनिश्चित किया जा सकेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports