,

धनबाद में पांचवीं झारखंड स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद के मेमको मोड़ स्थित परिसर में 16 और 17 मई को 5th Jharkhand State Kick Boxing Championship का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में झारखंड के 13 जिलों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। इस चैंपियनशिप की सबसे खास बात…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद के मेमको मोड़ स्थित परिसर में 16 और 17 मई को 5th Jharkhand State Kick Boxing Championship का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में झारखंड के 13 जिलों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिभा का दम दिखाया।

इस चैंपियनशिप की सबसे खास बात यह रही कि झारखंड किक बॉक्सिंग के इतिहास में पहली बार डे-नाइट मुकाबलों का आयोजन किया गया। रोशनी और उत्साह से भरे मुकाबलों ने खिलाड़ियों और दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता का संचालन अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रमाणित रेफरीज़ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में बच्चों और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार खिलाड़ियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है, जो राज्य में किक बॉक्सिंग के बढ़ते आकर्षण को दर्शाता है।

चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजक Raj Sanchu Rajwar और Jharkhand Kick Boxing Association की टीम की खूब सराहना की गई। धनबाद खेल विभाग का भी आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जिला खेल पदाधिकारी Umesh Lohra एवं उनकी टीम के सहयोग की खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रेमियों ने प्रशंसा की। वहीं झारखंड किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव Praveen Kumar के मार्गदर्शन को खेल के विकास में अहम बताया गया।

खिलाड़ियों और अभिभावकों ने आयोजन की व्यवस्थाओं, अनुशासन और उच्चस्तरीय मुकाबलों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन झारखंड में किक बॉक्सिंग को नई पहचान देने के साथ-साथ युवाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान कर रहे हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed