,

धनबाद में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 4.24 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी ‘दो बूंद जिंदगी की’

JP Bharat Shareधनबाद: जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ धनबाद सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस…

JP Bharat Share

धनबाद: जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ धनबाद सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक और बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए हर बच्चे तक दवा पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “दो बूंद जिंदगी की” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की गारंटी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 28 से 30 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान जिले के 4 लाख 24 हजार 729 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले दिन जिले भर के 1,976 पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जा रही है, जबकि 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके।

अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। साथ ही दवा की गुणवत्ता बनाए रखने और समय पर सभी बूथों तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें और अपने आसपास रहने वाले 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य दिलाएं। प्रशासन ने विश्वास जताया कि जनसहभागिता से धनबाद को पोलियो मुक्त बनाए रखने का लक्ष्य और अधिक मजबूत होगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports