धनबाद: जिले में ओवरलोडिंग और अवैध पार्किंग के खिलाफ जिला परिवहन विभाग ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहनों पर कुल 13.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि दो वाहनों को जब्त किया गया।
उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी. द्विवेदी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। जब्त वाहनों में एक को बलियापुर थाना और दूसरे को बरवाअड्डा थाना के सुपुर्द किया गया।
प्रशासन ने वाहन चालकों और मालिकों को यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी दी है। अधिकारियों के अनुसार, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा।
















