धनबाद: धनबाद पुलिस केंद्र में बुधवार को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिस अधिकारियों और जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब सहित जिले के डीएसपी, एसडीपीओ और अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान धनबाद जिला बल के शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने शहीदों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समाज की सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण को याद किया।
















