,

धनबाद में राजद का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, संगठन मजबूत करने का लिया गया संकल्प

JP Bharat Shareधनबाद: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का 30वां स्थापना दिवस रविवार को धनबाद के सर्किट हाउस में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और…

JP Bharat Share

धनबाद: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का 30वां स्थापना दिवस रविवार को धनबाद के सर्किट हाउस में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, पार्टी के विस्तार और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जाएगा। साथ ही सामाजिक न्याय, समानता और गरीबों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

राजद नेता हातिम अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav ने हमेशा गरीबों, वंचितों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और हमेशा आम जनता की आवाज को बुलंद किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि स्थापना दिवस के अवसर पर सभी लोग यह संकल्प लें कि पार्टी की विचारधारा और लालू प्रसाद यादव के सिद्धांतों को घर-घर तक पहुंचाएंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा झारखंड में राजद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports